जनसेवा
15 मार्च 2026380+ पाठक
श्रावणी मेला 2026 हेतु निशुल्क पेयजल सेवा शिविर की तैयारी
प
सेवा समिति प्रभारी
देवघर, झारखण्ड

बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों कांवड़ियों के लिए संघ द्वारा 5 प्रमुख स्थानों पर निशुल्क शीतल जल सेवा काउंटर लगेंगे।
विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले में देश भर से आने वाले भोले के भक्तों (कांवड़ियों) की सेवा हेतु पेयजल विक्रेता संघ देवघर ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। शिवगंगा, आर.एल. सर्राफ स्कूल मार्ग, नंदन पहाड़ और बीएड कॉलेज के पास निशुल्क स्वच्छ पेयजल वितरण शिविर 24 घंटे संचालित किए जाएंगे।
स्थान: देवघर (झारखण्ड)
WhatsApp पर शेयर करें

